ताजासमाचार

रात के समय खेत पर सो रहे युवक की सांप डसने से मौत, परिवार में छाया मातम 

न्यूज डेस्क 26 September, 2025 अन्य

नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर सो रहे एक युवक की सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ निवासी 20 वर्षीय बिट्टू पिता भवरलाल भील गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अपने खेत पर सो रहा था। इसी दौरान करीब रात 1 बजे अचानक सांप ने उसे काट लिया। परिजन तत्काल उसे रतनगढ़ शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को नीमच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रात में ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल रतनगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post