डेस्क न्यूज़
24 September, 2025
अन्य
न्यूयॉर्क | भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में आयोजित यूरोपीय संघ (EU) के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर यूरोपीय नेताओं के साथ खुली चर्चा की। उन्होंने इस बैठक के लिए यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कैलास का आभार जताया।
डॉ. जयशंकर ने जानकारी दी कि इस बैठक में बहुपक्षवाद, भारत–यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन संघर्ष, गाजा स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने इसे आपसी सहयोग और वैश्विक दृष्टिकोण साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में यह बैठक एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच इस तरह के संवाद दोनों पक्षों के लिए आपसी समझ और सहयोग को गहरा करने का माध्यम बनते हैं।