डेस्क न्यूज़
21 September, 2025
अन्य
नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस चौकी कंजार्डा, थाना मनासा ने वाहन चेकिंग के दौरान 53 किलो 680 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नीमच अकिंत जायसवाल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी साबेरा अंसारी के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा शिव रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
जब्त वाहन और मादक पदार्थ:
वाहन: सफेद रंग की वेगेनार कार (नं. RJ 05 CA 3917)
जब्त सामग्री: अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा – 53.680 किलोग्राम
गिरफ्तार आरोपीगण:
रामदेव पिता महावीर लोहार (उम्र 40) – निवासी काबरिया, थाना केकड़ी, जिला अजमेर
गोविन्दसिंह पिता जोगराजसिंह राजपूत (उम्र 35) – निवासी देवली, थाना देवली, जिला टोंक
गणेशलाल पिता राजूराम धाकड़ (उम्र 42) – निवासी काबरिया, थाना केकड़ी, जिला अजमेर
पुलिस के अनुसार यह मादक पदार्थ सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर तस्करी के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।