ताजासमाचार

उन्होंने सड़क रोकी है, हम शहर रोक देंगे..... थाने में गुर्जर समाज का जंगी प्रदर्शन, एफआईआर की मांग, जानिए मामला

डेस्क न्यूज़ 20 September, 2025 अन्य

नीमच। रेवली–देवली स्कूल में छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद ने अब सामाजिक तनाव का रूप ले लिया है। शुक्रवार को जहां सौंधिया राजपूत समाज के लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध जताया था, वहीं शनिवार को गुर्जर समाज ने मोर्चा संभाल लिया।

सैकड़ों की संख्या में गुर्जर समाजजन नीमच सिटी थाने पहुंचे और जमकर नारेबाज़ी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। समाजजनों ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्कासित छात्रों को स्कूल में दोबारा प्रवेश देने और पुलिस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

गुर्जर समाज के ज़िला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने दबाव में आकर समाज के सात बच्चों को बिना सुनवाई के स्कूल से निष्कासित कर दिया, जबकि विवाद में दोनों पक्षों की भूमिका थी। उन्होंने कहा कि मामले में पहले ही प्रशासनिक हस्तक्षेप हो चुका था, लेकिन शुक्रवार को हुए चक्काजाम के बाद प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।

समाज ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक निष्कासित छात्रों को पुनः प्रवेश नहीं दिया जाता और पुलिस क्रॉस केस दर्ज नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चंपालाल गुर्जर ने पुलिस को चेतावनी भी दी और कहा कि उन्होंने तो सिर्फ सड़क रोकी थी हम पूरा शहर रोक देंगे। 

Related Post