ताजासमाचार

शरद पूर्णिमा पर रावण दहन हेतु दशहरा उत्सव समिति की बैठक, रूपरेखा तय

डेस्क न्यूज़ 18 September, 2025 अन्य

नीमच। नीमच सिटी में शरद पूर्णिमा पर रावण दहन कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु दशहरा उत्सव समिति शिव नगर नीमच सिटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजन का स्वरूप, समितियों के दायित्व, अर्थव्यवस्था संबंधी कार्यों का विभाजन और उत्सव कितने दिन मनाया जाएगा इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी किया गया। समिति के संरक्षक के रूप में दिलीप सिंह परिहार, महेंद्र भटनागर, विनोद शर्मा, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह गहलोत, उमराव सिंह राठौड़, जगदीश महेश्वरी, भोपराज शर्मा, मनीष चौरसिया, विजय बाफना, श्याम सिंहल, सुरेश शर्मा, रमेश सोनी और बलवंत राव का चयन हुआ। वहीं अध्यक्ष रामचंद्र धनगर, उपाध्यक्ष काशीराम धाकड़, सचिव राकेश कीलोरिया, सह सचिव हर्षित सगरावत और कोषाध्यक्ष रमेश राठौर को बनाया गया। कार्य समिति में दारा सिंह यादव पार्षद, सोनू केदार राठौर पार्षद, ज्योति विशाल यादव पार्षद, सुमित्रा मुकेश पोरवाल पार्षद, दुर्गा शंकर भील पार्षद, ओमप्रकाश राठौर, कमलेश राठौर, रॉबिन सेठिया, विजेंद्र सिंह बेंस, कपिल शर्मा, राधेश्याम रावत, छत्रपाल सिंह सिसोदिया भोला, लक्ष्मीकांत महावर, अभिमन्यु सिंह चौहान, महेश चौधरी, हितेश नामदेव, सुरेंद्र बैरागी, राकेश बैरागी, ललित मेघवाल, दिनेश यादव पूर्व पार्षद, इंद्रेश राव, लोकेश तिवारी सोनू भैया, अशोक बागड़ी, जमकलाल जैन कालु भैया, दिलीप सिंह सिसोदिया, हरीश वर्मा और बृजेश ऐरन शामिल किए गए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस वर्ष का रावण दहन उत्सव भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया।

Related Post