डेस्क न्यूज़
15 September, 2025
अन्य
नीमच। हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत नीमच क्षेत्र में 14,500 सीड बॉल का बीजारोपण किया गया। इस अभियान के तहत नीम, जामुन, पीपल, शीशम, इमली, चरल सहित फलदार और छायादार वृक्षों के बीजों को सीड बॉल के रूप में नाले-नदी किनारे, कंटीली झाड़ियों, मुक्तिधाम परिसर और मंदिर बगीचों में स्थापित किया गया।नीमच सिटी रोड मुक्तिधाम और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 4,000 सीड बॉल डाले गए। इस अवसर पर वैकुंठ धाम निर्माण समिति अध्यक्ष आतीश तोतला, राजेंद्र जारोली, प्रदीप खंडेलवाल, सुधीर अग्रवाल, पारस ओसवाल, मनोकामना महादेव मंदिर अध्यक्ष शिव माहेश्वरी, दिलीप छाजेड़, प्रवीण शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इसी कड़ी में हार्कियखाल डेम परिसर में 5,500 सीड बॉल का रोपण किया गया। यहां गुरुजी लक्ष्मी नारायण शर्मा, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, पार्षद रामचंद्र धनगर, आलोक सोनी, विनीत पाटनी, मदन गुर्जर सहित नगर पालिका अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त नीमच सिटी रामपुरा दरवाजा मुक्तिधाम परिसर में 5,000 सीड बॉल (नीम, जामुन, इमली, गुलमोहर, खेजड़ी) स्थापित किए गए। इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष विजय बाफना, लकड़ी मंडी अध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा कोकू भैया, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, पार्षद राकेश किलोरिया सहित कई स्थानीय नागरिक व समाजसेवी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वन विभाग एसडीओ दशरथ अखण्ड, डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति और बाग-बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन भी उपस्थित रहे। इस सामूहिक अभियान का मुख्य उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना, स्वच्छ ऑक्सीजन उपलब्ध कराना और नीमच को हरित नगर के रूप में विकसित करना है।