गुरूवार से कृषि उपज मंडी नीमच में 4 दिवसीय अवकाश

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  12 August, 2025
icon

नीमच। आगामी तीज त्योहारों के दौरान नीमच कृषि उपज मंडी में 4 दिन  व्यापारी नीलामी में भाग नहीं लेंगे. व्यापारी संघ, नीमच ने अवकाश की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14  से 17 अगस्त 2025 तक नीमच मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

व्यापारी संघ के अनुसार गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को हम्माल संघ के आवेदन पर अवकाश, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर्व (शासकीय अवकाश), शनिवार, 16 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व (शासकीय अवकाश) व  17 अगस्त 2025 को रविवार के चलते  साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इन चार दिनों के दौरान कृषि उपज मंडी प्रांगण, नीमच में नीलामी का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।