सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  17 July, 2026
icon

नीमच। आम आदमी पार्टी नीमच द्वारा देश के वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक के आमरण अनशन की केंद्र सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने के विरोध में 19 जुलाई को विरोध मार्च निकाला जाएगा। पार्टी ने इस दौरान पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजू पाल एवं संगठन सचिव चंद्रेश सैन ने बताया कि विरोध मार्च 19 जुलाई (शनिवार) को शाम 4 बजे भारत माता चौराहा से प्रारंभ होगा। मार्च पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग और घंटाघर गली से होते हुए पुनः भारत माता चौराहा पहुंचेगा।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सोनम वांगचुक पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस विषय पर ध्यान नहीं दे रही है। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विरोध मार्च को सफल बनाने की अपील की है।