नीमच में पदोन्नत पुलिसकर्मियों का सम्मान, एसपी राजेश व्यास ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
Neemuch
15 July, 2026
नीमच। पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को आरक्षक से प्रधान आरक्षक तथा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने पदोन्नति प्राप्त करीब 70 पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस विभाग में अनुशासन, जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत सभी पदोन्नत कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। एसपी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी रेडियो निरीक्षक जितेंद्र रघुवंशी सहित पुलिस अधिकारी एवं पदोन्नत कर्मचारी मौजूद रहे।
