मनासा में रविवार सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी, 11 केवी फीडर मेंटेनेंस के चलते दर्जनों कॉलोनियां प्रभावित

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  30 May, 2026
icon

मनासा। नगर के नीमच रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार, 31 मई 2026 को चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी फीडर के रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मनासा प्रथम (नीमच रोड) फीडर का विद्युत प्रदाय पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
बिजली बंद रहने से रामनगर जिन क्षेत्र, मां विहार कॉलोनी, कृषि उपज मंडी क्षेत्र, नीमच रोड, कोर्ट एरिया, भील गली, हॉस्पिटल रोड, महेश्वरम कॉलोनी, रामेश्वरम कॉलोनी, रॉयल रेजिडेंसी, ऊषागंज, गुरुकृपा कॉलोनी, नूरी कॉलोनी, सांडिया रोड, पार्थ कॉलोनी, सन सिटी कॉलोनी, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, कमला नेहरू कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, शंकर कुई गली, जुनासात कंजार्डा बायपास मार्ग, चौधरी कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, नीमच नाका, ईश्वर नगर, मंदसौर रोड पेट्रोल पंप, मंदसौर नाका, दायमा कॉलोनी, इमली बाग, घाटी मोहल्ला, आरएलबी चौराहा, विरानी कॉलोनी, सांची दूध प्लांट, वंडर सिटी, गोकुल नगर और अन्नपूर्णा नगर सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य सुबह 7 बजे से पहले पूर्ण कर लें। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बिजली लाइन को हमेशा चालू मानते हुए उससे दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में लाइन को छूने का प्रयास न करें।
सहायक यंत्री, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मनासा द्वारा जारी सूचना में उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की भी अपील की गई है।