कड़ी मेहनत, जुनून और हुनर का नतीजा… नागपुर की सदिया ने देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो में हासिल किया दूसरा स्थान

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  29 May, 2026
icon

नागपुर। जब मेहनत में जुनून जुड़ जाए और सपनों को मेहनत की उड़ान मिल जाए, तब मंच सिर्फ तालियों से नहीं, पहचान से गूंजता है। ऐसा ही कर दिखाया है नागपुर की प्रतिभाशाली कलाकार कु. सदिया गवई ने।

जयपुर में आयोजित देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो “इंडियाज़ बिग्गेस्ट टैलेंट शो सीज़न-8” में सदिया ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में शानदार दूसरा स्थान हासिल कर नागपुर ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच सदिया ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, शानदार लय, मंच पर आत्मविश्वास और कला के प्रति समर्पण से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पुत्री और कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित सदिया ने यह साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत किसी भी सपने को राष्ट्रीय पहचान दिला सकती है।

आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सदिया की इस उपलब्धि ने युवाओं को यह संदेश दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे शहरों से निकलकर भी देश के सबसे बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

23 मई 2026 को अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया, लेकिन सदिया की प्रस्तुति ने अलग पहचान बनाई।

ग्रैंड फिनाले तालियों, सम्मान और जश्न के बीच संपन्न हुआ, जहां सदिया की सफलता मेहनत और लगन की मिसाल बनकर उभरी।