प्रांतीय शासकीय प्राध्यापक संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, डॉ राजेंद्र गुजेटिया बने जिलाध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद शर्मा ने की सत्र 2026-27 की घोषणा, शिक्षकों में खुशी की लहर
नीमच। प्रांतीय शासकीय प्राध्यापक संघ, भोपाल द्वारा सत्र 2026-27 के लिए नीमच जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद शर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नीमच में पदस्थ एसोसिएट प्रोफेसर (गणित) डॉ राजेंद्र कुमार गुजेटिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ अनिल जैन एवं डॉ आर.सी. जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सचिव पद पर डॉ संजय जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ सी.पी. पंवार तथा संयुक्त सचिव पद पर प्रो. आशीष सोनी को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सह सचिव के रूप में प्रो. सुनील कुमार, डॉ शिल्पा राठौर एवं प्रो. हीर सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद शिक्षकों एवं प्राध्यापकों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
