पूर्व पार्षद हारून रशीद कुरैशी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता को किस्तों में क्यों मार रही है सरकार

 
  डेस्क न्यूज
  20 May, 2026
icon

नीमच। केंद्र सरकार द्वारा मात्र पांच दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई भारी वृद्धि को लेकर विपक्ष और आम जनता में भारी आक्रोश है। इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व पार्षद हारून रशीद कुरैशी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सरकार की इस नीति को जनता पर 'दोहरी मार' करार दिया है।
 जनता पर किस्तों में डाला जा रहा है बोझ -पूर्व पार्षद हारून रशीद कुरैशी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार पांच दिनों में दो बार दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ रही है। उन्होंने सीधा सवाल दागते हुए कहा, "देश की गरीब और मध्यमवर्गीय जनता को इस तरह किस्तों में क्यों मारना चाहते हो? अगर कीमतें बढ़ानी ही हैं, तो एक बार में ही पूरा बोझ डाल दें ताकि जनता को बार-बार का यह मानसिक और आर्थिक तनाव न झेलना पड़े।
 पेट्रोल डीजल वृद्धि पर राहत दे राज्य सरकार - कुरैशी ने कहा प्रदेश में पेट्रोल डीजल वृद्धि  अंतराष्ट्रीय कारण बताया जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि  राज्य सरकार द्वारा टेक्स वृद्धि  का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश की तुलना में  पेट्रोल की कीमत  औसतन 13 व डीज़ल  की कीमत 4 रुपए  लीटर अधिक है।इसकी मुख्य वजह  मध्यप्रदेश सरकार  पेट्रोल डीजल पर अधिक वैट लगा रही है।
 बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल- कुरैशी ने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे बाजार में रोजमर्रा की खाने-पीने की वस्तुएं, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो जाएंगे।दाम तत्काल वापस लेने की मांगउन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने लगातार बढ़ती इस महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो जनता सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।