भीषण गर्मी में GNRF की पहल, नीमच में शरबत और ठंडे पानी के स्टॉल लगाए
नीमच। बढ़ती गर्मी और तेज़ तपिश को देखते हुए दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर विभाग ‘गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन’ (GNRF) नीमच द्वारा आमजन की सेवा के लिए शरबत और ठंडे पानी के स्टॉल लगाए गए।
शहर के मुख्य क्षेत्र, जामा मस्जिद के पास मेन बाजार में लगाए गए इन स्टॉलों पर राहगीरों, मजदूरों और मुसाफिरों को निशुल्क ठंडा पानी और शरबत पिलाया जा रहा है। भीषण गर्मी में यह पहल लोगों के लिए राहत का काम कर रही है।
GNRF के सेवादारों द्वारा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्टॉल पर उपलब्ध पानी फिल्टर्ड रखा गया है ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव न पड़े।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चिलचिलाती धूप में निकलने वाले लोगों को राहत पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। उन्होंने कहा कि सेवा ही उनका उद्देश्य है और इसी भावना के साथ यह कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) देशभर में जरूरतमंदों की सहायता, मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
