जावद के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, कोर्ट से पेशी कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  19 May, 2026
icon

नीमच । जिले के जावद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है… जहां कोर्ट से पेशी कर घर लौट रहे एक युवक की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई।
जानकारी के मुताबिक सिंगोली क्षेत्र के ग्राम महुपुरा पूरन निवासी ओमराज पिता काशीराम बलई, उम्र 32 वर्ष, सोमवार को जावद कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। पेशी के बाद शाम करीब 4 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे… तभी जावद के पास उनकी बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमराज को स्थानीय लोगों की मदद से जावद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया… जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।