BIG BREAKING: नयागांव चौराहे पर तेज रफ्तार कार का कहर, 11 वर्षीय मासूम घायल, चालक फरार

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  19 May, 2026
icon

नीमच। नयागांव बीच चौराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार शिफ्ट कार ने एक 11 वर्षीय बालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और चौराहे पर अचानक यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल बालक की पहचान दीपक पिता शिवलाल गुर्जर, उम्र 11 वर्ष, निवासी परपड़िया थाना कनेरा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे में शामिल वाहन का नंबर MP 13 CA 4525 बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।