नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, सीएम मोहन यादव बोले—देश के लिए गौरव
“ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से नवाजे गए प्रधानमंत्री, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के प्रतिष्ठित राजकीय सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए गर्व का विषय बताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।
सीएम ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32वां सम्मान है, जो विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को दर्शाता है।
क्यों खास है यह सम्मान
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान नॉर्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम द्वारा प्रदान किया जाता है। “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है, जो विदेशी राष्ट्राध्यक्षों या विशिष्ट व्यक्तियों को नॉर्वे और मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता
