नीमच में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान, एसपी राजेश व्यास ने बांटे बेल्ट

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  18 May, 2026
icon

नीमच।  जिला ताइक्वांडो एवं कराटे संघ द्वारा एसोसिएशन कार्यालय पर डेमो फाइटिंग और बेल्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनलाल निर्वाण ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश लोधा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा और ताइक्वांडो फाइट का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर खेल और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली कई हस्तियों का सम्मान भी किया गया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन करते हुए एसपी राजेश व्यास ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के अवसर भी मिल रहे हैं।

समारोह में कुल 24 खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ब्लैक बेल्ट में मेघना सिंह जुरेल और मोक्षिता जैन शामिल रहीं, वहीं अन्य श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।