जीरन कब्रिस्तान की तिजोरी तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी उड़ाई, लगातार दूसरी वारदात से समाज में आक्रोश

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  17 May, 2026
icon

नीमच/जीरन। ग्राम जीरन के गांधीनगर स्थित दाऊदी बोहरा समाज के कब्रिस्तान में 16-17 मई की रात अज्ञात चोरों ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलते ही समाजजनों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कब्रिस्तान परिसर में दान और चढ़ावे की राशि सुरक्षित रखने के लिए तिजोरी लगाई गई थी। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तिजोरी तोड़कर लगभग 5 से 7 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।

यह इस तरह की दूसरी घटना है, जिससे समाज में रोष और चिंता का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 मार्च 2026 की रात भी इसी कब्रिस्तान में गल्ले से लगभग 35 से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की घटना सामने आई थी। उस समय सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप समाजजनों ने लगाया है।
लगातार हो रही घटनाओं के बाद समाजजनों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाज के मुस्तान अली बोहरा सहित अन्य लोगों ने पुलिस पर असंतोष जताते हुए कहा है कि लगातार घटनाएं होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।

द वॉचमेन पोस्ट से चर्चा में मुस्तान अली बोहरा ने कहा कि जीरन के कब्रिस्तान में लगातार दूसरी चोरी की घटना से समाज में नाराजगी है। 16-17 मई की वारदात के बाद 10 मार्च की घटना का भी हवाला देते हुए समाज ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिसबपर दिलाएंके आरोप लगाए है।