पिपली चौक को जलभराव से राहत की शुरुआत, 17.39 लाख की नाली निर्माण योजना का भूमि पूजन

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  13 May, 2026
icon

नीमच। शहर के पिपली चौक क्षेत्र में बारिश के दौरान वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को अहम कदम उठाया गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने 17.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना सिंह परमार सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों में मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दारासिंह यादव, राकेश किलोरिया, केदार राठौर, रामचंद्र धनगर, रूपेंद्र लोक्स, योगेश कवीश्वर, एल्डरमैन मनीष बेंस और आकांक्षा तलरेजा शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि शहर और विधानसभा क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों की तुलना में वर्तमान समय में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और सड़कों, नालियों सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि पिपली चौक में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए यह कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सड़कों के निर्माण, उद्यानों के सौंदर्यीकरण और नालियों के जरिए शहर का स्वरूप बेहतर किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की कि कचरा नालियों और सड़कों पर न फेंकें और “रोको-टोको अभियान” के तहत दूसरों को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन विश्वदेव शर्मा “बबलू” ने किया, जबकि आभार राकेश किलोरिया ने व्यक्त किया। इस मौके पर मनीष चौरसिया, विजय बाफना, वीरेंद्र जायसवाल, महिपाल सिंह चौहान, रमेश फौजी, पन्नालाल सुराह, हेमलता परिहार, रमेश राठौड़, जीशान कुरैशी, अजेश जाट, राजेश बैरागी, सतीश ग्वाला, राधेश्याम रावत, भगवती प्रसाद कौशल, महेश चौधरी, नितेश टांकवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष मौजूद रहे।