नीमच: बंगला नंबर 55 जीव हत्या मामला गरमाया, गौ सेवा दल ने SP से की रासुका की मांग, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  13 May, 2026
icon

नीमच।  शहर के बंगला नंबर 55 क्षेत्र में हुई कथित जीव हत्या की घटना ने तूल पकड़ लिया है… गौ सेवा समिति और गौ सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की…
संगठन का आरोप है कि 10 और 11 मई की मध्यरात्रि करीब 3 बजे एक तीन पहिया टेंपो के जरिए इस घटना को अंजाम दिया गया… मौके पर खून के निशान और संदिग्ध हालात मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है…
गौ सेवा दल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग उठाई है… साथ ही कुछ कथित गौ तस्करों के नाम भी पुलिस को सौंपे गए हैं…
वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…
अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस मामले में जल्द गिरफ्तारी होगी और क्या वाकई रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी… फिलहाल शहर की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है…