नीमच में 17 मई से गूंजेगी शिवमहापुराण कथा, सात दिन तक शिवमय रहेगा इंदिरा नगर
नीमच | शहर के न्यू इंदिरा नगर स्थित श्री कृष्णा ब्लॉक गार्डन में 17 मई से 23 मई 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगी।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा में प्रतिदिन शिवमहापुराण के अलग-अलग प्रसंगों का वाचन एवं धार्मिक आयोजन होंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति, धर्म और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सात दिनों के प्रमुख कार्यक्रम
17 मई, रविवार — शिवपुराण माहात्म्य, पार्थिव पूजन विधि, भस्म महिमा एवं बिल्वपत्र महात्म्य
18 मई, सोमवार — शिव पूजन एवं देवताओं को उपदेश, कैलाश वैकुण्ठ उत्पत्ति
19 मई, मंगलवार — सती चरित्र एवं दक्ष कथा
20 मई, बुधवार — शिव-पार्वती विवाह महोत्सव
21 मई, गुरुवार — कार्तिकेय कथा, गणेश जन्म एवं गणेश विवाह
22 मई, शुक्रवार — जालंधर तुलसीजी वर्णन एवं बाणासुर प्रसंग
23 मई, शनिवार — शिव के पांच अवतार, हनुमान अवतार, द्वादश ज्योतिर्लिंग वर्णन एवं कथा विश्राम।
कथा स्थल श्री कृष्णा ब्लॉक गार्डन, विजडम स्कूल के पास, न्यू इंदिरा नगर नीमच में रहेगा। वहीं 24 मई रविवार को प्रातः 10 बजे से महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजन मंडल में शामिल
प्रमुख सदस्य
शारदा–रमेशचंद्र मालवीय, अनुसुईयादेवी–जगदीशचंद्र जोशी, वर्षा–अरुण श्रीवास्तव, उषा–अशोक कारपेंटर, मंजू–रघुवीर कण्डारा, मनीषा–बाबूलाल मनावत, बीना–बाबूलाल सांवला, मधु–ओमप्रकाश गौड़, संतोषबाई–रमेशचंद्र जैन, पुष्पाकुंवर–मनोहरसिंह राठौड़, संतोष–अरविंद शर्मा, आरती–अखिलेश धोंधड़े, रंजना–दिनेश परमार, मोनिका–शैलेन्द्र शर्मा, प्रेमकुंवर–फूलसिंह सोनगरा, विष्णु–तुलसीराम धाकड़, मंजूदेवी–अभिनव पुरोहित, इन्द्रा–राजेश आचार्य, भगवतीबाई–मोहनलाल जाटव, कौशल्यादेवी–रामलाल गोगिया, ललिता–नन्दकिशोर खुटवाल, सीमा–कैलाशचंद्र हाड़ा, मिथिलेश कुंवर–ओंकारसिंह शकावत एवं रेखाबाई–लक्ष्मीनारायण देवड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन से जुड़े हुए हैं।
आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है। सात दिनों तक चलने वाला यह आयोजन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर देगा।
