नीमच में 9 मई को याद किए जाएंगे कवि कुल गुरु रवींद्रनाथ टैगोर, कृति संस्था मनाएगी टैगोर जयंती

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  08 May, 2026
icon

नीमच। नीमच की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था “कृति” द्वारा 9 मई को कवि कुल गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी।
कृति संस्था के प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाली कैलेंडर के अनुसार टैगोर जयंती 9 मई को मनाई जाती है। इसी अवसर पर कृति परिवार द्वारा सुबह 9:30 बजे टैगोर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संस्था पदाधिकारियों ने नगर के साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और संस्कृति से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवि कुल गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि रवींद्र नाथ टैगोर भारतीय साहित्य, संगीत और संस्कृति के ऐसे महान व्यक्तित्व रहे हैं, जिनकी रचनाएं आज भी समाज को नई चेतना और संवेदनशीलता का संदेश देती