नीमच में गूंजे ‘जय गुरुदेव’, दिगंबर संतों का भव्य मंगल प्रवेश, शहर बना श्रद्धा का पथ!

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  02 May, 2026
icon

जब साधना चलती है… तो शहर ठहर जाता है। नीमच की सड़कों पर आज कदम नहीं—आस्था चल रही थी!

नीमच। शहर ने शुक्रवार सुबह एक दिव्य दृश्य देखा, जब दिगंबर जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री वैराग्य सागर जी महाराज और मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का विहार बरूखेड़ा स्थित विजय विनायका जैन ब्रोकर के फार्म हाउस से प्रारंभ हुआ। प्रातः करीब 7 बजे जैसे ही दोनों मुनिराज कलेक्टर चौराहे पहुंचे, श्रद्धा उमड़ पड़ी।

दिगंबर जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भावपूर्ण आगवानी की—हर चेहरे पर भक्ति, हर कदम पर समर्पण।
इसके बाद कलेक्टर चौराहे से श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

आगे-आगे बैंड-बाजे, हाथी-घोड़े… और पीछे श्रद्धालुओं का सैलाब।
रास्तेभर जगह-जगह मुनिराजों का पाद प्रक्षालन किया गया—और गूंजता रहा एक ही स्वर…
“जय गुरुदेव… जय जय गुरुदेव!”
यह शोभायात्रा 40 चौराहे के पीछे स्थित पारसनाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
ये सिर्फ यात्रा नहीं थी… ये संयम, साधना और श्रद्धा का चलता-फिरता उत्सव था!