मुंबई जाते सफर में खत्म हुई जिंदगी: चलती ट्रेन से गिरकर दशरथ की मौत, चलती ट्रेन के खुले दरवाजे फिर बने खतरा

  मंदसौर
  डेस्क न्यूज
  30 April, 2026
icon

गरोठ/ मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलिया रंजीत गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मुंबई जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दशरथ सिंह के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ सफर पर निकला था।

 चलती ट्रेन में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशरथ सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ मुंबई की ओर जा रहा था। रात के समय वह नींद से उठकर ट्रेन के दरवाजे की ओर गया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया।
हादसा गुजरात के आनंदीपुरा स्टेशन के आसपास बताया जा रहा है।

 लापरवाही या सिस्टम की कमी?

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रेन का दरवाजा खुला था और युवक दरवाजे के पास पहुंच गया और यही चूक जानलेवा साबित हो गई।

 गांव में पसरा मातम

दशरथ सिंह को गांव में मिलनसार और व्यवहारिक युवक के रूप में जाना जाता था। घटना की खबर मिलते ही पिपलिया रंजीत में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक छोटी सी चूक, एक पल की असावधानी—और पूरा परिवार उजड़ गया।