भीषण गर्मी में ‘इनरव्हील’ की पहल: पक्षियों के लिए सकोरे, शहर में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  25 April, 2026
icon

नीमच | तपती गर्मी के बीच जहां इंसान भी बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है। इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा सीआरपीएफ रोड स्थित “इनरव्हील प्याऊ” पर सेवा, पर्यावरण और जागरूकता से जुड़ा बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पक्षियों के लिए सकोरे वितरण

क्लब अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि आमजन को मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए गए, ताकि लोग अपने घर-आंगन में पक्षियों के लिए पानी रख सकें।
इस दौरान लोगों ने भी पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया।

 प्याऊ में सेवा का सहयोग

कार्यक्रम स्थल पर बने “इनरव्हील प्याऊ” के वाटर कूलर का बिजली बिल डॉ. रेखा प्रधान और मधु खंडेलवाल द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है, जो समाजसेवा की मिसाल बना।

 प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए क्लब ने कपड़े की थैलियों का वितरण किया और लोगों को प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति रैली जागरूकता
कार्यक्रम का अहम हिस्सा रही नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली, जिसमें युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।रैली को शहरवासियों का अच्छा समर्थन मिला।

 पत्रकार का सम्मान

इस अवसर पर क्लब की गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए पत्रकार अब्दुल ईरानी का सम्मान भी किया गया।

 कार्यक्रम में रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में संगीता जोशी, प्रेरणा शर्मा सहित क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।