भीषण गर्मी में राहत की पहल: जिला चिकित्सालय में महावीर इंटरनेशनल ने लगाए पंखे, सेवा, संवेदना और सहयोग—मरीजों को मिली ठंडी हवा, अब “जल मंदिर” की तैयारी

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  20 April, 2026
icon

नीमच | भीषण गर्मी के दौर में जहां आमजन बेहाल हैं, वहीं जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र नीमच द्वारा जच्चा वार्ड के वेटिंग हॉल में चार पंखे स्थापित कर उनका विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने फीता काटकर पंखों का शुभारंभ किया। इस पहल से खासतौर पर उन परिजनों को राहत मिली है, जो लंबे समय तक अस्पताल में मरीजों के साथ इंतजार करते हैं और गर्मी के कारण परेशानी झेलते हैं।

जरूरत को समझा, तुरंत किया सेवा कार्य

गर्मी के चलते वेटिंग हॉल में पंखों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। मरीजों के परिजन उमस और गर्मी से परेशान थे। ऐसे में संस्था ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत यह कदम उठाया, जो सेवा और मानवीयता का सशक्त उदाहरण बन गया।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस सेवा कार्य में संस्था के कई पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें सूरजमल अग्रवाल (पूर्व गवर्निंग काउंसिल मेंबर), मनोहरलाल बंम (को-ऑपरेटिव मेंबर), प्रदीप बोडावत (पूर्व अध्यक्ष), प्रदीप धाकड़ (वर्तमान अध्यक्ष)

चिकित्सकों ने की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों—डॉ. हेमंत (आईसीयू/इमरजेंसी), डॉ. सुमन, डॉ. नीरजा और डॉ. नेहा डोसी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम सीधे तौर पर मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने वाला है।

अब “जल मंदिर” की तैयारी

अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि परिसर में शुद्ध पेयजल की भी समस्या है। इस पर संस्था ने जल्द ही यहां “जल मंदिर” स्थापित करने का आश्वासन दिया है, ताकि गर्मी में आने वाले हर व्यक्ति को ठंडा और स्वच्छ पानी मिल सके।

बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में के.के. जैन (संपादक, महावीर प्रवाह), अध्यक्ष वीर प्रदीप धाकड़, सचिव वीर जितेंद्र सकलेचा, कोषाध्यक्ष वीर श्रीपाल मारू, आशा सांभर (डिप्टी डायरेक्टर, वूमन्स इंपावरमेंट), वीरा रजिया अहमद (अध्यक्ष, महावीर प्रियदर्शिनी), माया विरवाल, मधु धाकड़ सहित अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजन मौजूद रहे।