नीमच की आयशा बाबर का कमाल: 10वीं CBSE में 96% लाकर रचा रिकॉर्ड, शहर का नाम रोशन

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  16 April, 2026
icon

नीमच। शहर की होनहार छात्रा आयशा बाबर ने CBSE 10वीं परीक्षा में 96% अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ आयशा ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे नीमच का नाम रोशन कर दिया।
मेहनत और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए आयशा ने यह साबित किया कि लक्ष्य बड़ा हो तो सफलता तय होती है। उन्होंने क्रिएटिव माइंड स्कूल, नीमच से पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया।
आयशा एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार से जुड़ी हैं। वे स्व. एडवोकेट एच. के. बाबर की पोती, एडवोकेट मज़हर हुसैन बाबर की भतीजी और एडवोकेट खतिबुल हसन बाबर की पुत्री हैं।
इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल और शहरभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। आयशा की सफलता अब नीमच के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।