परीक्षा कक्ष बना मौत का मैदान: मधुमक्खियों के हमले में 9 साल के छात्र की मौत, कई बच्चे घायल:

  सुसनेर
  द वॉचमेन पोस्ट
  10 April, 2026
icon

सुसनेर। मध्यप्रदेश के सुसनेर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…
जहां परीक्षा देने पहुंचे मासूम बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया… और इस हमले में 9 साल के एक बच्चे की जान चली गई।
घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल, सोयतकला की है…
जहां शुक्रवार को बच्चे अपनी कक्षाओं में बैठकर परीक्षा दे रहे थे… तभी अचानक स्कूल परिसर में मौजूद मधुमक्खियों के तीन झुंड सक्रिय हो गए और उन्होंने बच्चों पर हमला बोल दिया।
देखते ही देखते स्कूल में अफरा-तफरी मच गई…
डरे-सहमे बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे… इस भगदड़ में कई बच्चे गिर पड़े और कई को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया।
इस हमले में कक्षा चौथी के छात्र रमन कराड़ा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ…
उसके शरीर पर कई जगह डंक लगे… और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।
स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया…
जहां से गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर किया गया… लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं…
जिनका अस्पताल में इलाज जारी है… फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है…
कि जब स्कूल परिसर में पहले से मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे… तो उन्हें हटाने के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही सूचना दी थी…
लेकिन अब अभिभावक और स्थानीय लोग इसे साफ तौर पर लापरवाही मान रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है…
लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सभी स्कूलों में सुरक्षा जांच की मांग की है… ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।