रतलाम मंडल की बड़ी सौगात: 3 जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रहेगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन और मकसी होते हुए अगले दिन झांसी पहुंचेगी। वापसी में यह गुरुवार को झांसी से चलेगी।
दूसरी ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 7 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। यह ट्रेन रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वापसी में यह ट्रेन सोमवार को सूबेदारगंज से रवाना होगी।
तीसरी ट्रेन संख्या 01908/01907 उधना–आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल 8 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को उधना से चलेगी और रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर होते हुए अगले दिन आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह मंगलवार को आगरा कैंट से संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन ट्रेनों में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें।
