19 मार्च से नव संवत्सर 2083 का शुभारंभ: नववर्ष संग चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत

  नीमच
  द वॉचमेन पोस्ट
  17 March, 2026
icon

नीमच | भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ 19 मार्च 2026, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होगा। इस दिन से न केवल नव संवत्सर का आरंभ होगा, बल्कि चैत्र नवरात्रि की पावन शुरुआत भी इसी तिथि से मानी जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि अबूझ मुहूर्त होती है, जिसमें पूरे दिन शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसी दिन ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना की भी मान्यता जुड़ी हुई है, इसलिए इसका विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।
कर्मकाण्डीय विप्र पुजारी परिषद के अध्यक्ष पं. मालचंद शर्मा ने बताया कि इस दिन शुभ मुहूर्त में घट स्थापना, दुर्गा पूजन और अनुष्ठान प्रारंभ होंगे।

प्रमुख शुभ मुहूर्त:
प्रातः 6:55 से 8:15 — शुभ
11:08 से 12:38 — चल
12:14 से 1:02 — अभिजीत
12:38 से 2:09 — लाभ
2:09 से 3:39 — अमृत
सायं 5:10 से 6:41 — शुभ

परिषद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे —
20 मार्च: सिंजारा, चंद्र दर्शन, चेटीचंड
21 मार्च: गणगौरी पूजा (मनोरथ तृतीया)
23 मार्च: दोलोत्सव, कल्पादि
24 मार्च: स्कंद षष्ठी
26 मार्च: दुर्गाष्टमी, रामनवमी
29 मार्च: कामदा एकादशी
30 मार्च: प्रदोष व्रत, हरिदमनोत्सव
31 मार्च: महावीर जयंती, शिव दमन चतुर्दशी
1 अप्रैल: पूर्णिमा व्रत
2 अप्रैल: हनुमान जयंती, चैत्र मास पूर्ण

कुल मिलाकर

19 मार्च से शुरू हो रहा यह नववर्ष श्रद्धा, शक्ति और नए संकल्पों का संदेश लेकर आएगा।