दिल्ली में गूंजेगा ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: नीमच के व्यापारियों को मिला राष्ट्रीय मंच पर चमकने का सुनहरा मौका, देशभर के 2000 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

  नीमच
  द वॉचमेन पोस्ट
  07 March, 2026
icon

नीमच। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने के उद्देश्य से Confederation of All India Traders (कैट) द्वारा 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव में देशभर से 2000 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
महोत्सव में टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन, कृषि एवं ऑर्गेनिक उत्पाद, ग्रीन एनर्जी, मोबाइल एवं आईटी, रियल एस्टेट, किचनवेयर, होम अप्लायंसेज़, जीआई टैग उत्पाद, लॉजिस्टिक्स, निवेश एवं फाइनेंस सहित अनेक क्षेत्रों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही “टेस्ट्स ऑफ इंडिया” के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों की भी झलक देखने को मिलेगी।

कैट नीमच जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने जिले के व्यापारियों, उद्योगपतियों, निर्माताओं, महिला उद्यमियों एवं युवा स्टार्टअप्स से इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह मंच स्थानीय व्यापार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
इस अवसर पर कैट जिला सचिव सुशील गट्टानी, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, संरक्षक दर्शन सिंह गांधी एवं जिला प्रभारी निखार गोयल ने भी जिले के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
स्टॉल बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए कैट के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क करने का आग्रह किया गया है।