दशहरा मैदान में पहले जलेगी होली फिर होगा आर्केस्ट्रा का आयोजन दशहरा मैदान में आज होगा सामूहिक होलिका दहन, आर्केस्ट्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र, नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति है आयोजक -

  नीमच
  न्यूज डेस्क
  02 March, 2026
icon

नीमच। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच के द्वारा बीते 11 वर्षो अधिक से होलिका दहन का आयोजन किया जाता आ रहा है। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति हर वर्ष पारंपरिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के दशहरा मैदान में होली का पर्व को लेकर एक बड़ा आयोजन करती है जिसमें सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं  उसी के अंतर्गत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलिका पर्व  धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत आज होलिका दहन रात्रि 8.15 बजे होगा। होलिका दहन के पश्चात नाइस आर्केस्ट्रा द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें आर्केस्ट्रा के कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।, जिसमें होली गीतों की मस्ती के साथ होली पर्व का आगाज होगा। इस हेतु  नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति के सदस्यों बृजेश मित्तल, ओम दीवान, मनोहर अंब, इलियास कुरैशी, रमेश बोरीवाल, रोहित खेर (सोनू यादव),जग्गा पुनर, राजेश पराग टेंट, धर्मेंद्र परिहार, ठाकुर जी पिपलोंन कार्यक्रम की पूर्ण तैयारियां कर ली है। सभी ने एक मत से निर्णय लिया कि पारंपरिक होली का पर्व होली के मधुर गीतों के साथ पारिवारिक माहौल में संपन्न होगा।