अधिकमास में गूंजेगा शिवमहिमा का स्वर: इंदिरा नगर में 17 से 25 मई तक श्री शिव महापुराण कथा
नीमच। अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर इंदिरा नगर क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्री भोलेनाथ सेवा समिति इंदिरा नगर नीमच के तत्वावधान में न्यू इंदिरा नगर, श्री कृष्णा ब्लॉक में 17 मई से 25 मई तक दिव्य एवं भक्तिमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक राजेंद्र जी पुरोहित के मुखारविंद से होगा। आयोजन को लेकर शनिवार रात्रि 8 बजे श्री रमेश मालवीय के निवास (मकान नंबर MJR–95) पर सभी यजमान परिवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी— रघुवीर कंडारा, एम.एल. जाटव, ओमप्रकाश गौड़, अखिलेश घोंगड़े, रमेशचंद्र जैन, अशोक विश्वकर्मा, रामलाल गोगिया, फूलसिंह राठौर, तुलसीराम धाकड़, बाबूलाल मनावत, रोहित राठौर, अरविंद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मोहित धाकड़, कृष्णा कंडारा, आदित्य घोंगड़े, शिवा शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। मंजू देवी कंडारा, वर्षा श्रीवास्तव, सीमा गौड़, कौशल्या गोगिया, शारदा मालवीय, आरती गुप्ता, प्रमिला जोशी, विष्णु धाकड़, मोनिका शर्मा, पीहू मालवीय, अक्कू घोंगड़े सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिव महापुराण कथा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग करने का संकल्प दोहराया।
इंदिरा नगर क्षेत्र के सभी सनातन परिवारों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 15 मार्च को एक वृहद बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालु परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
समिति सदस्य शैलेष जोशी ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक एकता का संदेश देगा।
