आचार्य प्रसन्न सागर व चतुर्वीर्ग संघ का नीमच आगमन तय, 4 मार्च के आसपास होगा नगर प्रवेश
नीमच
28 February, 2026
नीमच। दिगंबर जैन समाज के मार्गदर्शन में दिगंबर जैन सोशल जिनागम ग्रुप का एक प्रतिनिधि मंडल राजस्थान के मांडलगढ़ पहुंचकर परम योगी अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज के दर्शन किए। ग्रुप के सचिव अमन विनायका ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष मनोज विनायका, विकास सरावगी, सिद्धार्थ अजमेरा, अंकुश गोधा, निखिल बज एवं विकास कासलीवाल शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर नीमच प्रवास हेतु विनम्र निवेदन किया, जिस पर आचार्य श्री एवं चतुर्वीर्ग संघ ने नीमच पधारने की सहमति प्रदान की। जानकारी के अनुसार 4 मार्च के आसपास आचार्य संघ का नीमच में प्रवेश संभावित है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भी आचार्य श्री का नीमच में अल्प प्रवास रहा था।
