रूपपुरा में रविवार को अभिषेक व महाप्रसादी, किसान नेता राजकुमार अहीर का जन्मोत्सव धार्मिक माहौल में मनाया जाएगा
जावद/नीमच। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव राहुल अहीर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी किसान नेता राजकुमार अहीर का जन्मदिन महाशिवरात्रि के दिन था, लेकिन परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण उस दिन कोई आयोजन नहीं किया जा सका।
इस वर्ष राजकुमार अहीर का जन्मोत्सव रविवार, 1 मार्च 2026 को रूपपुरा (चौकानखेड़ा) के पास स्थित सांड़ेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे भगवान सांड़ेश्वर महादेव के अभिषेक से होगी, जिसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
राहुल अहीर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभिषेक एवं महाप्रसादी आयोजन को सफल बनाएं और अपने प्रिय नेता राजकुमार अहीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करें। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
