बल्ले की गूंज, गेंद की गर्जना और जीत का जयघोष, वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट लीग का आगाज़, कृष्णा इलेवन ढोलपूरा ने रचा विजयी इतिहास

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  05 February, 2026
icon


नीमच। ढोलपूरा मैदान में जुनून था, आंखों में जीत की चमक और दिलों में समाज का मान, वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट लीग का समापन ऐसा ही रहा, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। रोमांच, संघर्ष और जज्बे से भरे फाइनल मुकाबले में कृष्णा 11 ढोलपूरा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया, जबकि राधे 11 ने जबरदस्त टक्कर देकर उपविजेता का गौरव हासिल किया।

कप्तानी में कमाल, मैदान में धमाल
पूरे टूर्नामेंट में कप्तान शुभम (SK) पंडित के सधे नेतृत्व में कृष्णा इलेवन, ढोलपूरा ने हर मुकाबले में आक्रामक क्रिकेट खेला। फाइनल में भी टीम का आत्मविश्वास और अनुशासन साफ झलका। वहीं राधे 11 के कप्तान अभिषेक बैरागी ने हार के बावजूद खेल भावना, संयम और जुझारूपन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

स्टार खिलाड़ियों ने लूटी महफिल
सुमित बैरागी (ढोलपूरा) – पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन, बने मैन ऑफ द सीरीज
राहुल बैरागी (सरवानिया बोर) – फाइनल में निर्णायक भूमिका, बने मैन ऑफ द मैच
शुभम (SK पंडित) – घातक गेंदबाज़ी से विपक्ष को किया पस्त, बने मैन ऑफ द बॉलर
अजय बैरागी (हरकियाखाल) – उपविजेता टीम की शान, मिले बेस्ट मैन सम्मान

हर रन पर तालियां, हर विकेट पर शोर और हर जीत पर गर्व, मैदान पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगा रहा।

आयोजन ने दिखाई एकता की ताकत

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सियाराम, कपिल  मोरका, विनोद  ढोलपूरा, राहुल बैरागी एवं सुमित बैरागी ढोलपूरा की अहम भूमिका रही। समाज के वरिष्ठ फूलचंद एवं युगल किशोर बैरागी की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का हौसला कई गुना बढ़ाया।

खेल से एकता तक का सफर

समापन अवसर पर युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक की भारी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि यह लीग सिर्फ क्रिकेट नहीं थी, बल्कि समाज को जोड़ने वाला मंच साबित हुआ । आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए इसे भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया