नीमच में कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, ICU में भर्ती
नीमच। कर्ज़ के दबाव से परेशान एक युवक द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहसिन पिता मोहम्मद हनीफ, उम्र 32 वर्ष, निवासी जाकिर हुसैन गली, बघाना, वार्ड नंबर 36 ने बुधवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजनों को जब युवक की हालत बिगड़ती दिखाई दी तो उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू (ICU) में भर्ती किया है।
फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उपचार कर रही है।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि युवक लंबे समय से कर्ज़ की परेशानी से जूझ रहा था, जिससे मानसिक तनाव में था। हालांकि जहर खाने के सही कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
