भूखे पेट और उजड़े भविष्य का सवाल, कमाने वाले अब दुनिया में नहीं, भरभड़िया फंटे पर दर्दनाक मौतों पर  जिला अस्पताल में परिवारों का धरना

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  23 January, 2026
icon

नीमच। भरभड़िया फंटे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद अब पीड़ित परिवारों का सब्र टूट चुका है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।
परिजनों का कहना है कि मृतक ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अब परिवारों के सामने भूखे पेट और उजड़े भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। जिन युवकों पर पूरे घर की उम्मीद टिकी थी, वही भरभड़िया फंटे की लापरवाही की भेंट चढ़ गए।
धरने पर बैठे परिजनों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा, स्थायी सहायता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि भरभड़िया फंटा पहले से हादसों का डेंजर जोन है, लेकिन अंडरब्रिज और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर बार-बार की गई अनदेखी आज मौत की वजह बन रही है।
बहरहाल मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। खबर लिखे जाने तक किसी ठोस आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की गई थी।