भारत-पाकिस्तान के बीच युद्द विराम

  नीमच
  न्यूज डेस्क
  10 May, 2025
icon

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई है। आज 10 मई, शनिवार शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यह जानकारी दी है। 

ट्रंप ने दी युद्ध विराम की जानकारी 

शनिवार को सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का एलान किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म x पर इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्विषराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मॉर्को रूबियो ने बताया कि इसके लिए अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से बात की थी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, " संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद। 

आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख अडिग: एस जयशंकर 

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जानकारी दी की दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया है। एस जयशंकर ने एक्स पर कहा,"भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।