नीमच बस स्टैंड हादसा: नागदा बस ने बुजुर्ग को कुचल दिया, मौके पर मौत
नीमच। नीमच के प्रायवेट बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग की नागदा बस (एआर 01 एल 5376) की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बुजुर्ग बस स्टैंड पर ही फिरोज खान नामक पेंटर की दुकान में चौकीदारी कर रहे थे और घर लौट रहे थे। फिरोज खान के अनुसार बुजुर्ग ग्राम खड़ावदा का रहने वाला है और सभी उन्हें नागू काका के नाम से जानते है।
मृतक की पहचान सीताराम ग्राम लेवड़ा गौशाला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने आज फिरोज खान से पैसे लेकर घर लौट रहे थे, तभी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अफरा-तफरी और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने तुरंत नियंत्रण स्थापित किया, शव वाहन बुलवाकर मृतक का शव जिला अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर मृतक का कोई परिजन अभी तक नहीं पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
