नीमच में कल दौड़ेगी महिला शक्ति: पिनैकल ग्लोबल स्कूल और जितो की Women’s Marathon 2.0 रविवार को

  नीमच
  डेस्क न्यूज
  08 November, 2025
icon

नीमच। (द वॉचमेन पोस्ट) द पिनैकल ग्लोबल स्कूल और जितो (JITO) लेडीज़ विंग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित महिला मैराथन 2.0 – “She Runs the World” का आयोजन रविवार 9 नवंबर को नीमच में होगा । इस आयोजन के जरिये महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और अटूट आत्मविश्वास का उत्सव मनाया जाएगा, जो समाज में महिला सशक्तिकरण के संदेश को और मजबूत करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.सुजाता गुप्ता, पूजा केवलानी, डॉ.प्रज्ञा जैन और जितो महिला विंग जिलाध्यक्ष रिंकू राठौर उपस्थित रहेंगी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार मैराथन का उद्देश्य सिर्फ दौड़ तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस, आत्मबल और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे भारत माता चौराहा से सीआरपीएफ सर्कल तक आयोजित होगा। आयोजन में वॉर्म-अप ज़ुम्बा, फिटनेस सेशन, लाइव डीजे, स्वास्थ्य व वेलनेस वार्ताएं तथा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क और खुला है।

जब महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। द पिनैकल ग्लोबल स्कूल शिक्षा के साथ मूल्यों व सामाजिक जागरूकता को जोड़ते हुए विद्यार्थियों व समुदाय को प्रेरित करने का प्रयास निरंतर कर रहा है।

  • द वॉचमेन पोस्ट