इलाज के दौरान महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
नीमच
24 October, 2025
नीमच | मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया देव निवासी 38 वर्षीय गीताबाई पति रमेश भील की गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें किसी बीमारी की शिकायत पर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सकों ने महिला का पीएम (पोस्टमार्टम) किया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
