VIP स्पा सेंटर वाली युवतियां आपस में भिड़ी, लोट पोट होकर बीच सड़क पर कुश्ती, बाल पकड़ कर ज़मीन पर पटका, इधर लक्जरी वाहन के कांच फोड़े, जमकर बवाल, वीडियो वायरल
नीमच | मंगलवार को केंट थाना क्षेत्र के राठौर परिसर स्थित व्यस्त मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब VIP स्पा सेंटर के बाहर पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के बीच तीखा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे ने पूरे इलाके को अस्त-व्यस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंदसौर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाले युवक और युवती कार क्रमांक GJ 36 AP 8291 से नीमच के VIP स्पा सेंटर पहुंचे। यहां उनकी मौजूदा स्टाफ से कहासुनी हो गई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई और खुलेआम मारपीट में बदल गई।
देखते ही देखते दो युवकों और पाँच युवतियों का समूह बीच सड़क पर ही भिड़ गया। सड़क पर चीख-पुकार, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के चलते भारी ट्रैफिक जाम लग गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
हंगामे के दौरान एक कार के शीशे तोड़े गए, और एक युवक व एक युवती घटना के बाद अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी और मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है |
