भारत से काबुल पहुँची 21 टन राहत सामग्री

  नीमच
  The Watchman Post
  03 September, 2025
icon

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने मानवीय सहयोग का हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि भारतीय राहत सामग्री हवाई मार्ग से काबुल पहुँचा दी गई है। इस राहत सामग्री में कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयाँ, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइज़र, जल शोधन गोलियाँ, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियाँ शामिल हैं। कुल 21 टन भार की यह सहायता ज़रूरतमंदों तक तुरंत पहुँचाई जाएगी।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और आने वाले दिनों में और अधिक मानवीय सहायता भेजने की तैयारी की जा रही है। भारत की यह पहल न केवल पड़ोसी देश के प्रति संवेदनशीलता दर्शाती है बल्कि क्षेत्रीय मानवीय सहयोग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी मज़बूती देती है।