ताजासमाचार

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष धार्मिक आयोजन

डेस्क न्यूज़ 09 June, 2026 अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के लिए होगा पूजन-अभिषेक, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आरती

नीमच। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नीमच में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 10 जून को प्रातः 10 बजे नीमच स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आरती का आयोजन भी होगा।

भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं श्रद्धालु नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रहित और विकसित भारत के संकल्प के लिए आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Related Post