ताजासमाचार

11 केवी मालखेड़ा रोड फीडर पर मेंटेनेंस, बुधवार सुबह 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

डेस्क न्यूज 09 June, 2026 प्रशासनिक

नीमच मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय (शहर) द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 11 केवी मालखेड़ा रोड फीडर पर लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 10 जून 2026 (बुधवार) को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 केवी मालखेड़ा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इससे संपूर्ण मालखेड़ा क्षेत्र, मारू मिल, मारूतीनंदन एग्रो, सावरिया कॉलोनी, आंजना कॉलोनी, एमपीईबी कॉलोनी, चंबल कॉलोनी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि आवश्यकता अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Related Post